अवैध उत्खनन कर रहे जेसीबी, टिप्पर व चैन माउंटिंग मशीन जब्त
बीजापुर, 6 मई । जिला मुख्यालय में आज बुधवार काे प्रशासन ने मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी, दो टिप्परों के साथ एक चैन माउंटिंग मशीन को जब्त किया है। दरअसल, बीजापुर जिला मुख्यालय के वेंकटराव कॉलेज के पीछे ठेकेदार द्वारा चैन माउंटिंग मशीन व दो जेसीबी लगाकर बीते लंबे समय से बिना विभागीय अनुमति व नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से मिट्टी-मुरुम की अवैध तरीके से खुदाई की जा रही थी।
खनिज विभाग के अधिकारी, राजस्व की टीम माैके पर पहुंचकर अवैध मिट्टी व मुरुम की खुदाई के कार्य को तत्काल रूप बंद कराया। इसके साथ अवैध उत्खनन कार्य में लगे मशीनों को जब्त कर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की गई।
बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने कहा कि, मीडिया के माध्यम से अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही राजस्व की टीम व खनिज विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन कार्य को बंद करवाया। इसके साथ उक्त कार्य में लगे मशीनों को जब्त किया गया। इसके साथ मामले पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

