FEATUREDNational

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने कुरनूल सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।