National

लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी मिश्रा ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 11 मार्च। लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।

ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने गत माह 19 फरवरी को लद्दाख के नए उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में शपथ ली थी।