Health/Food

घर पर नहीं बना पाते रेस्टोरेंट जैसा पनीर लबाबदार, ये रेसिपी ट्राई करेंगे तो आ जाएगा स्वाद

अगर आप भी हर बार बाहर जाकर पनीर लबाबदार आर्डर करते हैं और सोचते हैं कि घर पर वैसा स्वाद लाना मुश्किल है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी सही तैयारी और सही तरीके से आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट पनीर लबाबदार बना सकते हैं. यह डिश खासतौर पर अपने रिच, हल्के मीठे और मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसे खास मौकों या वीकेंड के लिए तैयार किया जा सकता है.

पनीर लबाबदार उत्तर भारतीय किचन की एक बहुत पॉपुलर डिश है, जो टमाटर, काजू और मसालों से बनी गाढ़ी ग्रेवी से तैयार होती है. इसकी खास बात यह है कि इसमें क्रीमी टेक्सचर और हल्की मिठास के साथ मसाले का बैलेंस स्वाद मिलता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लबाबदार कैसे बना सकते हैं.

पनीर लबाबदार की ग्रेवी टमाटर और काजू के पेस्ट से तैयार होती है, जिसे प्याज और मसाले के साथ मिलाकर बनाया जाता है. इसमें क्रीमी और कसूरी मेथी का इस्तेमाल इसे और ज्यादा रिच और फ्लेवर फूल बनता है यह वजह है कि एड्रेस अक्षर रेस्टोरेंट मेनू में देखने को मिलती है.

पनीर लबाबदार बनाने के लिए सामग्री

इस दिशा को बनाने के लिए घर में मौजूद सामान्य सामग्री ही काफी होती है इसमें पढ़ने में टमाटर प्याज अदरक लहसुन काजू मसाले क्रीम और कसूरी मेथी का इस्तेमाल किया जाता है. काजू का पेस्ट ग्रेवी को क्रीमी बनता है, जबकि टमाटर हल्की खटास जोड़ते हैं.

कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर लबाबदार?

  • पनीर लबाबदार बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, काजू, अदरक और लहसुन को थोड़ा पानी डालकर पकाएं.जब तक टमाटर नरम न हो जाए. इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा करके स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब कढ़ाई में तेल या मक्खन गर्म करें और उसमें तेज पत्ता डालकर बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का पकाएं.
  • इसके बाद तैयार किया हुआ टमाटर और काजू का पेस्ट डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर के साथ अच्छे से भूनें. जब तक तेल अलग न होने लगे, तब तक इस भूनते रहे.
  • इसके बाद थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें. फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर पकाए.
  • लास्ट में कसूरी मेथी, गरम मसाला और क्रीम डाले. मसाले को हल्की तरह से मिलाए और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

किन चीजों से आता है परफेक्ट स्वाद?

पनीर लबाबदार में काजू का पेस्ट ग्रेवी को क्रीमी बनता है. वहीं क्रीम से हल्की मिठास और रिचनेस भी आती है. इसके अलावा कसूरी मेथी से खुशबू और फ्लेवर बढ़ता है और मसाले को अच्छे से भूनना सबसे जरूरी स्टेप होता है. इस तरह पनीर लबाबदार बनने के बाद आप इसे नान, रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं.