भारत जनजाति महोत्सव 2026 आज से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू
18 मार्च। भारत जनजाति महोत्सव 2026 आज से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो रहा है। इस महोत्सव में आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और उद्यमिता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ द्वारा सुंदर नर्सरी में किया जा रहा है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम इसका उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 30 मार्च तक चलेगा। महोत्सव में देश-भर के 78 वन-धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे और 300 से अधिक जनजातीय कारीगर शामिल होंगे।

