Health/Food

होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ

बिना मालपुआ खाए होली के त्योहार में मजा नहीं आता है. आज हम आपको होली स्पेशल गुड़ मालपुआ बनाने की रेसिपी बताएंगे. होली के मौके पर आप घर आए मेहमानों को भी यह स्वादिष्ट मालपुआ खिला सकते हैं. यकीन मानिए इस मालपुआ को खाने के बाद मेहमान आपके इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे. यह मालपुआ इतनी टेस्टी होती है कि इसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे.

आइए अब आपको इसे बनाने रेसिपी बताते हैं| होली स्पेशल गुड़ मालपुआ बनाने की सामग्री: 1 कप मैदा आधा कप गुड़ (कसा हुआ) 1/4 कप दूध एक चुटकी इलायची पाउडर एक चुटकी सौंफ तलने के लिए घी सजावट के लिए कटे हुए मेवे होली स्पेशल गुड़ मालपुआ बनाने की विधि: इस मालपुआ को बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा, गुड़, इलायची पाउडर और सौंफ के बीज मिलाएं. फिर इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और तब तक फेंटें जब तक चिकना घोल तैयार न हो जाए.

इस घोल को आप गाढ़ा ही रखें. अब आप कड़ाही में घी गरम करके उसमें एक करछी घोल को गोलाकार में फैलाते हुए डालें. फिर आप मालपुआ को दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से पका लें. ध्यान रहे कि यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होना चाहिए. अब आप इस मालपुआ को घी से निकालकर पेपर टॉवल से ढकी प्लेट पर रख दें. इससे पुआ का एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा. अंत में आप इसे कटे हुए मेवों से सजाकर गरमा गरम सर्व कर दें|