National

कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल अमाडिही का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 13 फरवरी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने विकासखंड बड़े राजपुर के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय आमाडीही स्थित शाला का अवलोकन कर शाला के बाउंड्रीबाल के प्रस्ताव एवं छत मरम्मत हेतु आरईएस को निर्देश दिए। साथ ही शाला में एक ही शिक्षक पदस्थ रहने के कारण डीएमसी को शीघ्र शिक्षक व्यवस्था हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शाला में पीएम ई विद्या का संचालन हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही पीएमश्री योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का शीघ्र एसएनए स्पर्श के द्वारा व्यय हेतु निर्देश दिए, इस दौरान किचन गार्डन एवं बालिका शौचालय का जायजा लिया।

निरिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, जिला मिशन समन्वयक ईमल बघेल, जनपद पंचायत सीईओ लखेश्वर यादव, तहसीलदार, बी.ई.ओ. एवं एबीईओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।