FEATUREDSports

भारत ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी, SAFF अंडर-19 महिला खिताब जीता

08 फ़रवरी । फुटबॉल में, भारत ने नेपाल के पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेले गए दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (एसएएफएफ) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

कप्तान जुलान नोंगमैथेम ने पहला गोल किया, जिसके बाद एलिजाबेथ लकरा, पर्ल फर्नांडीस और स्थानापन्न खिलाड़ी अनविता रघुरामन ने शानदार जीत को पूरा किया। इस जीत के साथ ही युवा बाघिनों ने बांग्लादेश के खिलाफ राउंड-रॉबिन में मिली हार का करारा बदला लिया। भारत ने अपनी अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम को पोखरा में एसएएफएफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा था, ताकि वे इस साल के अंत में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर सकें।