बीएनपी की विदेश नीति संप्रभुता, सुरक्षा और नागरिकों के कल्याण पर केंद्रित है।
07 फरवरी। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने आज कहा कि आगामी राष्ट्रीय चुनावों में सत्ता में वापसी होने पर उसकी विदेश नीति ‘बांग्लादेश प्रथम’ के सिद्धांत पर आधारित होगी। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें संप्रभुता, सुरक्षा और जन कल्याण पर केंद्रित एक स्वतंत्र और आत्मसम्मानपूर्ण विदेश नीति का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। पार्टी ने कहा कि वह समानता, निष्पक्षता और पारस्परिक सम्मान पर आधारित वैश्विक संबंध स्थापित करेगी।
घोषणापत्र में आर्थिक कूटनीति, निर्यात विविधीकरण और दक्षिण अमेरिका तथा अफ्रीका के साथ व्यापार विस्तार पर जोर दिया गया है। इसमें श्रम एवं प्रवासन कूटनीति, विदेशी निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और मजबूत रणनीतिक साझेदारियों को भी प्राथमिकता दी गई है। बीएनपी ने दूतावासों का विस्तार करके और राजनयिक क्षमता में सुधार करके विदेश मंत्रालय को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

