पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 43वीं सीजेडए बैठक की अध्यक्षता की, एक्स-सीटू संरक्षण मुद्दे पर चर्चा की
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की स्थापना दिवस पर आयोजित 43वीं बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने बताया कि बैठक के दौरान देश भर के चिड़ियाघरों के बाह्य संरक्षण और प्रबंधन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने देश के चिड़ियाघरों के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन के दूसरे दौर को पूरा करने के निर्देश भी जारी किए

