ठाणे में सर्कस मैदान फिर खिलाड़ियों को सौंपा, बच्चे खेलेंगे क्रिकेट
मुंबई,02 फरवरी । ठाणे के विधायक संजय केलकर ने आज बताया है कि उनकी पहल और स्थानीय लोगों की भागीदारी से जिस भूमिपुत्र ग्राउंड को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था, उसे सर्कस के कारण दो महीने के लिए सैकड़ों खिलाड़ियों के लिए बंद किया जाना था। हालांकि, स्थानीय विधायक केलकर के बयान के कारण सर्कस कैंसिल कर दिया गया है और खिलाड़ियों ने जश्न मनाया है।
पांच साल पहले, कलवा में भूमि पुत्रों का यह खेल का मैदान अतिक्रमण और कचरे के कारण खराब हालत में था। स्थानीय लोगों को डर था कि भविष्य में वहां सदा ही कचरा फेंका जाएगा। लेकिनअगर यह ग्राउंड साफ हो जाता है, तो कलवा के सैकड़ों बच्चों और खिलाड़ियों को उनका हक का ग्राउंड मिल जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला विधायक संजय केलकर के ध्यान में लाने के बाद, उन्होंने एक जन आंदोलन शुरू किया और लोगों की भागीदारी की अपील की। यहां के नागरिकों, जिनमें रंजीत पाटिल, अशोक भोईर और फोर्टी प्लस टीम के उनके साथी शामिल थे, ने प्रतिक्रिया दी और लोगों की भागीदारी से ग्राउंड को साफ किया गया। विधायक केलकर ने बताया कि पिछले चार सालों से करीब 500 विद्यार्थी और खिलाड़ी इस मैदान का फायदा उठा रहे हैं।
क्योंकि यह जगह जिला प्रशासन के आधीन है, इसलिए प्रशासन ने इस मैदान को दो महीने के लिए एक सर्कस कंपनी को देने का फैसला किया। वहां के लोगों और प्लेयर्स ने यह बात जन प्रतिनिधि विधायक केलकर के ध्यान में लाई और इस फैसले को कैंसल करने की मांग की। इसके बाद ही केलकर ने तुरंत जिलाधिकारी से बात की और उन्हें यह फैसला निरस्त करने के लिए मजबूर किया। यह मैदान सर्कस के निरस्त होने से अब यह मैदान फिर से सैकड़ों खिलाड़ियों के लिए निशुल्क हो गया है ।
बताया जाता है कि यह खेल मैदान जनता की भागीदारी से बनाया गया था विधायक केलकर ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया था कि कि इसका इस्तेमाल सिर्फ स्पोर्ट्स और प्लेयर्स के लिए किया जाना चाहिए। विधायक केलकर ने कहा कि इसके बाद ठाणे जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि इस रिक्त मैदान का इस्तेमाल खेल के अलावा किसी और मकसद के लिए न किया जाए।

