जब दीपिका ने स्क्रीन पर लगाई आग: 3 साल बाद भी ‘बेशरम रंग’ का जादू कायम
दीपिका पादुकोण का आइकॉनिक और फायर ट्रैक ‘बेशरम रंग’ आज भी उतना ही हॉट है जितना रिलीज़ के वक्त था। साल 2023 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान का यह गाना रिलीज़ के साथ ही एक सनसनी बन गया था—और तीन साल बाद भी इसकी चमक जरा भी फीकी नहीं पड़ी है।
बहुत कम गाने ऐसे होते हैं जो रिलीज़ के साथ चार्ट्स पर छा जाएं और सालों तक अपनी पकड़ बनाए रखें। पठान जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म के एल्बम का पहला सिंगल, यशराज फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ ‘बेशरम रंग’, दर्शकों के सामने दीपिका पादुकोण को उनके अब तक के सबसे ग्लैमरस अवतार में लेकर आया। एक ऐसी दीवा, जिसने स्क्रीन पर आग लगा दी और बीते दो दशकों के सबसे आइकॉनिक बॉलीवुड ट्रैक्स की क्वीन के तौर पर अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित की।
एनर्जेटिक और कैची म्यूजिक, विदेशी लोकेशन्स पर फिल्माए गए शानदार विज़ुअल्स और शाहरुख खान–दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री—इन सबने मिलकर स्टाइल, स्केल और स्टार पावर का परफेक्ट फ्यूज़न तैयार किया। यही वजह रही कि यह गाना देखते ही देखते पार्टी एंथम बन गया और एक ऐसा पॉप-कल्चर मोमेंट बना, जो वक्त के साथ और भी बड़ा होता चला गया।
पठान के तीन साल पूरे होने पर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण अपने करियर के सबसे हॉट अवतार में नजर आईं। समुद्र किनारे फिल्माए गए उनके दमदार लुक्स आत्मविश्वास, ताकत और एक सहज रॉयल ऑरा बिखेरते हैं। गाने की ऊंचाई को और बढ़ाया उनके बोल्ड लेकिन बेहद ग्रेसफुल डांस मूव्स ने, जिन्हें कोरियोग्राफ किया वैभवी मर्चेंट ने। स्पेन के मल्लोर्का, कादिज और जेरेज जैसी खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट हुआ हर फ्रेम एक विज़ुअल ट्रीट बन गया।
बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण और किंग शाहरुख खान को एक साथ देखना किसी सिनेमाई जादू से कम नहीं था। उनकी सिज़लिंग केमिस्ट्री, डायनामिक कोरियोग्राफी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने ‘बेशरम रंग’ को एक अविस्मरणीय म्यूज़िकल और विज़ुअल एक्सपीरियंस बना दिया—जो तीन साल बाद भी प्लेलिस्ट्स पर राज कर रहा है।
इस गाने को संगीत दिया मशहूर जोड़ी विशाल–शेखर ने, बोल लिखे कुमार ने और आवाज़ दी शिल्पा राव और कारालिसा मोंटेइरो ने। बैकिंग वोकल्स में विशाल ददलानी और शेखर रावजियानी की मौजूदगी ने इसे और ग्रैंड बनाया। मॉडर्न साउंडस्केप को ओल्ड-स्कूल फील के साथ जोड़ती यह रचना, विशाल ददलानी द्वारा लिखे गए स्पैनिश वर्सेज के चलते एक ग्लोबल अपील भी हासिल करती है।
खास बात यह रही कि ‘बेशरम रंग’ उस साल का सबसे तेज़ 100 मिलियन व्यूज़ पार करने वाला बॉलीवुड गाना बना। दीपिका पादुकोण का अब आइकॉनिक बन चुका हुक स्टेप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। तीन साल बाद भी यह गाना उसी शान, उसी स्टाइल और उसी आग के साथ कायम है—और दीपिका के सबसे आइकॉनिक ट्रैक्स में अपनी जगह पक्की कर चुका है।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी ने हमेशा साथ में जादू रचा है, और ‘बेशरम रंग’ ने उनकी इस विरासत में एक और अनमोल रत्न जोड़ दिया। तीन साल बाद भी यह ट्रैक उतना ही ताज़ा, फायर और दिलकश है—इसकी टाइमलेस अपील का जीता-जागता सबूत।

