International

कनाडा में हिमस्खलन, तीन विदेशी नागरिकों की मौत

ओटावा, 03 मार्च। कनाडा में अल्बर्टा-ब्रिटिश कोलंबिया सीमा पर हुए ताजा हिमस्खलन में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक स्थानीय गाइड समेत कुल दस लोग हिमस्खलन की चपेट में आए। गाइड को छोड़ कर सभी विदेशी नागरिक थे।

पुलिस का कहना है कि ये सभी पैनोरमा माउंटेन रिजॉर्ट के पास हेली-स्कीइंग कर रहे थे। हिमस्खलन में फंसे इन लोगों को बचाने के प्रयास भी किए गए। घायलों को अस्पताल में भेजा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जर्मनी के एक नगरपालिका के मेयर ने गुरुवार को कहा कि इस घटना में उनके यहां के तीन लोगों की मौत हो गई।

कनाडा के हिमस्खलन केंद्र का कहना है कि देश में हिमस्खलन से हर साल औसतन 10 लोग काल कलवित होते हैं। इस सीजन में अब तक ब्रिटिश कोलंबिया में हुए हिमस्खलन में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।