स्मार्टफोन को लंबे समय तक चलाने के लिए ये गलतियाँ न करें
अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन सालों तक सही तरीके से काम करे और नया लगे, तो इसे ठीक से रखना बेहद जरूरी है। कंपनियां फोन को लंबे समय तक चलने के हिसाब से डिजाइन करती हैं, लेकिन असली जिम्मेदारी यूज़र पर होती है। यहां कुछ आम गलतियों की सूची दी गई है, जिन्हें आपको अपने फोन के साथ नहीं करना चाहिए।
1. सॉफ्टवेयर अपडेट को स्किप करना
कई लोग फोन को अपडेट नहीं करते। इससे फोन की परफॉर्मेंस कम होती है और साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फोन के सॉफ्टवेयर अपडेट को कभी स्किप न करें।
2. फोन को रिस्टार्ट न करना
अक्सर यूज़र्स फोन को तभी रिस्टार्ट करते हैं जब कोई इश्यू आए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोन को हफ्ते में कम से कम एक बार रिस्टार्ट करना चाहिए। इससे छोटे सॉफ्टवेयर इश्यू दूर होते हैं और ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर रहती है।
3. अनजान सोर्स से ऐप्स डाउनलोड करना
कुछ लोग बिना सोचे-समझे अनजान सोर्स से ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं। इनमें मालवेयर या वायरस छिपे हो सकते हैं, जो फोन को स्लो या डैमेज कर सकते हैं। हमेशा भरोसेमंद ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करें।
4. बैटरी को हमेशा फुल चार्ज या डिस्चार्ज करना
कई लोग फोन को रात भर चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं या बैटरी पूरी खत्म होने तक इंतजार करते हैं। दोनों आदतें बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचाती हैं। बैटरी को बीच-बीच में चार्ज करना और ओवरचार्ज से बचना बेहतर होता है।
5. फोन की सेफ्टी को इग्नोर करना
फोन और ऐप्स को लॉक न करना, रैंडम डिवाइस से पेयर करना या पब्लिक वाईफाई का उपयोग करना आपके डेटा को हैकर्स के लिए एक्सपोज़ कर सकता है। हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखें ताकि आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहे।
इस तरह, इन गलतियों से बचकर आप अपने स्मार्टफोन की लाइफ बढ़ा सकते हैं और इसे लंबे समय तक नया जैसा रख सकते हैं।

