कांग्रेस ने मरार पटेल समाज के मां शाकंभरी की शोभायात्रा का किया स्वागत
जगदलपुर, 03 जनवरी । बस्तर जिला मुख्यालय में मरार पटेल समाज के लोगों द्वारा शनिवार काे उनकी आराध्य देवी मां शाकंभरी की जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन कार्यालय के समक्ष स्वागत किया।
पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने मां शाकंभरी की पूजा अर्चना की एवं मरार पटेल समाज के लोगों को मां शाकंभरी देवी की जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, कविता साहू, विक्रम सिंह डांगी, महामंत्री अभिषेक नायडू, अल्ताफ उल्ला खान, सुषमा सुता, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, राजेंद्र पटवा, असीम सुता, अमरनाथ सिंह, संदीप दास, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, रविशंकर तिवारी, मनोज साहनी, दिनेश पाणिग्रही, वीरेंद्र परिहार, बबली खान, नीतीश शर्मा, शहर जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, पार्षद सुशीला बघेल, ललिता राव, लोकेश चौधरी, कमलेश पाठक, सलीम जाफर अली, मनिता राउत, कमला भत्तरा व अन्य मौजूद रहे।

