Mumbai

पालघर पंचायत अधिकारी 20हजार रु रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई,17 दिसंबर । मुंबई व ठाणे के निकट पालघर जिले में नवापुरा ग्राम पंचायत के पंचायत अधिकारी राजेश पंढरीनाथ संखे को पालघर भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग दस्ते ने शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया है।

ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो के द्वारा आज बताया गया है कि पालघर जिले में नवापुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में शिकायतकर्ता ने स्वयं की भूमि पर तरण तालाब तथा उपहार ग्रह तथा कृषि पर्यटन के लिए तीन कक्ष बनाने के लिए नवापूरा ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश पंढरीनाथ संखे से 16अक्टूबर 202 को सम्पर्क किया था।उन्होंने इसके लिए आपत्ति नहीं प्रमाणपत्र ( एनओसी) देने के लिए बीस हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे थे। शिकायतकर्ता ने इसके बारे में पालघर ब्यूरो को सूचित किया था।

इसके बाद आज 16 दिसंबर 2025को निर्धारित समय पर राजेश पंढरीनाथ संखे शिकायतकर्ता से 20 हजार रूपए की रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहे थे पालघर ब्यूरो के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद पालघर ग्रामीण क्षेत्र के सातपटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है।