FEATUREDInternational

चक्रवात के बाद श्रीलंका की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर IMF जल्द आर्थिक सहायता देने पर निर्णय लेगा

06 दिसंबर। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष-आई.एम.एफ. ने कहा है कि वह चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को 20 करोड़ डॉलर की त्वरित सहायता के उसके अनुरोध पर विचार कर रहा है। मुद्राकोष ने कहा कि चक्रवात के कारण श्रीलंका की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

 

श्रीलंका के लिए आई.एम.एफ. मिशन प्रमुख इवान पापागेओर्जियो ने पुष्टि की है कि अनुरोध की समीक्षा की जा रही है। किसी भी भुगतान से पहले आई.एम.एफ. कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी आवश्‍यक है।

 

चक्रवात दित्‍वाह से श्रीलंका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 607 हो गई है, और 214 लोग अभी भी लापता हैं। यह दो दशक में द्वीप की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा बन गई है।