FEATUREDPopularSports

गुस्से में ऋषभ पंत ने लगा दी कुलदीप यादव को डांट, इस नियम उल्लंघन के लिए अंपायर से मिली वॉर्निंग

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक ऐसा पल देखने को मिला जब कप्तान ऋषभ पंत कुलदीप यादव और कुछ अन्य खिलाड़ियों पर गुस्सा हो गए। इतना कि स्टंप माइक पर उनकी आवाज़ साफ सुनाई दी—“घर पर खेल रहे हो क्या?” दरअसल टीम इंडिया से एक महत्वपूर्ण गलती हुई थी, जिसके चलते अंपायर ने उन्हें दूसरी वार्निंग दे दी। अगर अगले 80 ओवरों के भीतर ऐसी एक और गलती होती है, तो दक्षिण अफ्रीका को सीधे 5 रन पेनल्टी के तौर पर दे दिए जाएंगे।

टीम इंडिया को क्यों मिली वार्निंग?

घटना दूसरे दिन के 88वें ओवर की है, जिसे कुलदीप यादव डाल रहे थे। लेकिन उन्होंने ओवर शुरू करने में तय 60 सेकंड से ज्यादा समय ले लिया। कुलदीप फील्ड सेट करने में व्यस्त थे, तभी स्टंप माइक पर ऋषभ पंत की आवाज आई—“एक गेंद तो जल्दी डाल दे पहले… टाइमर लगा है।”
इसी बीच अंपायर ने टीम इंडिया को दूसरी वार्निंग दे दी। यह पिछले 8 ओवरों में आईसीसी के स्टॉप क्लॉक नियम का भारत द्वारा दूसरा उल्लंघन था।

क्या है ICC का स्टॉप क्लॉक नियम?

टेस्ट मैच में एक ओवर खत्म होने के बाद अगला ओवर 60 सेकंड के भीतर शुरू करना जरूरी है। अगर टीम समय से ओवर शुरू नहीं करती, तो अंपायर पहले वार्निंग देते हैं। दो बार वार्निंग मिलने के बाद तीसरी बार गलती होने पर विपक्षी टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में मिलते हैं।
यह नियम हर 80 ओवर बाद रीसेट हो जाता है। यानी 80 ओवर पूरे होने पर टीम को फिर से दो वार्निंग मिल सकती हैं, उसके बाद ही पेनल्टी लागू होगी।