Tuesday, November 3, 2026
Latest:
International

ईरान में नागरिक को मौत की सजा के बाद जर्मनी ने दो ईरानी राजनयिकों का किया निष्कासित

बर्लिन, । जर्मनी ने बुधवार को कहा कि ईरान में अपने एक नागरिक को मौत की सजा सुनाए जाने को लेकर वह दो ईरानी राजनयिकों को निष्कासित कर रहा है।

ईरान में अधिकारियों ने मंगलवार को यह घोषणा की थी कि ईरानी-जर्मन नागरिक और अमेरिका निवासी जमशीद शरमाद (67) को आतंकी गतिविधियों में दोषी करार देने के बाद मौत की सजा सुनाई गई है।

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालीना बेयरबॉक ने कहा कि उन्होंने बर्लिन में ईरान के दूतावास प्रभारी को तलब किया और उन्हें इस बात से अवगत कराया कि हम जर्मन नागरिक अधिकारों के इस तरह के हनन को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप जर्मन सरकार ने ईरानी दूतावास के दो सदस्यों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया तथा उनसे संक्षिप्त नोटिस पर जर्मनी छोडऩे को कहा गया है।