प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की सहायता के लिए रबी 2025-26 के लिए उर्वरक सब्सिडी की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश भर के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने रबी 2025-26 के लिए फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी देकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल अन्नदाताओं को सस्ती दरों पर उर्वरक उपलब्ध होंगे, बल्कि उनकी आय भी बढ़ेगी।

