FEATUREDNationalPopular

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद कल रात भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचीं। वह आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सुश्री आनंद की भारत यात्रा द्विपक्षीय तंत्रों को पुनर्जीवित करके, आर्थिक सहयोग को गहरा करके और लोगों के बीच संबंधों को और मज़बूत करके भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति लाने में मदद करेगी। अनीता आनंद की भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच इस साल जून में कनाडा के कनानसकीस में जी-7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद हो रही है।