FEATUREDNationalPopular

भारत में फिलिस्तीन के राजदूत ने फिलिस्तीनी लोगों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा की

भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने फ़िलिस्तीनी लोगों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा की है। मीडिया से बात करते हुए, श्री शावेश ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार, संयुक्त राष्ट्र राहत एवं निर्माण एजेंसी का समर्थन कर रही है, जो फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए ज़िम्मेदार है। उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में फ़िलिस्तीन में करोड़ों डॉलर की लागत से एक अस्पताल परियोजना का निर्माण कर रहा है। राजदूत ने आगे कहा कि भारत का विदेश मंत्रालय फ़िलिस्तीन के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि फ़िलिस्तीन भारत को व्यापक दृष्टिकोण से देखता है और उन्होंने पुष्टि की कि फ़िलिस्तीन किसी अन्य देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।