Nano Banana AI Figurine: ट्रेंड जो सभी का फेवरेट बन गया
Ghibli के बाद सोशल मीडिया पर एक नया और धमाकेदार फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है — Google Nano Banana AI Figurine। इस ट्रेंड में चाहे इन्फ्लुएंसर हों या आम यूजर्स, हर कोई अपनी मिनी 3D कलेक्टिबल इमेज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि यह प्रोसेस पूरी तरह से फ्री है और कुछ ही सेकंड में शानदार रिजल्ट मिल जाता है।
‘Nano Banana’ असल में Google के Gemini 2.5 Flash Image Tool का वह नाम है जो ऑनलाइन कम्युनिटी ने दिया है। इसके जरिए बेहद रियलिस्टिक और पॉलिश्ड 3D डिजिटल फ़िगरिन बनाए जाते हैं। ये न तो हाथ से बनाए गए मॉडल हैं और न ही महंगे खिलौनों की कॉपी, बल्कि AI जनरेटेड छोटे-छोटे कैरेक्टर्स हैं जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं।
इस ट्रेंड का वायरल होना इसलिए भी आसान रहा क्योंकि इसके लिए किसी तकनीकी स्किल की जरूरत नहीं होती, न ही पैसे खर्च करने पड़ते हैं। बस एक फोटो और एक प्रॉम्प्ट की मदद से मिनटों में आपका 3D मिनीचर तैयार हो जाता है। चाहे आप अपने पालतू को समुराई लुक देना चाहते हों या खुद का मिनी वर्ज़न बनाना चाहते हों, सब कुछ संभव है। यही कारण है कि इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर्स और यहां तक कि पॉलिटिशियंस भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं।
सोशल मीडिया ने इस ट्रेंड को पंख लगाये हैं। जैसे ही पब्लिक फिगर्स और क्रिएटर्स ने अपने Nano Banana Figurines TikTok, Instagram, X (Twitter) और YouTube पर शेयर करना शुरू किया, यह तेजी से लोकप्रिय हो गया। अब तक 200 मिलियन से ज्यादा इमेजेस एडिट हो चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में 3D फ़िगरिन्स शामिल हैं।
अगर आप भी इस ट्रेंड में शामिल होना चाहते हैं तो Gemini ऐप या वेबसाइट पर जाएं, अपनी पसंदीदा फोटो अपलोड करें, और Google द्वारा दिए गए सैंपल प्रॉम्प्ट के साथ अपने 3D फ़िगरिन को कस्टमाइज करें। कुछ सेकंड में आपका मॉडल तैयार हो जाएगा। अगर परिणाम मन मुताबिक न हो तो प्रॉम्प्ट या फोटो बदलकर फिर से कोशिश करें।
Google Nano Banana ट्रेंड ने यह साबित कर दिया है कि AI अब सिर्फ टेक एक्सपर्ट्स के लिए नहीं, बल्कि हर किसी के लिए है। बिना खर्च किए, कोई भी अपनी क्रिएटिविटी को 3D डिजिटल फ़िगरिन में बदल सकता है और सोशल मीडिया पर वायरल हो सकता है। तो देर किस बात की? अपनी फोटो से अपना यूनिक Nano Banana 3D मॉडल बनाएं और इस नए ट्रेंड का हिस्सा बनें!

