केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज 14वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली में 14 वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 21 विभागों और मंत्रालयों से संबंधित पारिवारिक पेंशन मामलों से संबंधित कुल 894 शिकायतों को निवारण के लिए अदालत में लाया जाना प्रस्तावित है।
मंत्रालय ने कहा कि वह शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए सम्मान और वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

