FEATUREDNationalPopular

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी; प्रधानमंत्री मोदी ने डाला पहला वोट

नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, जनता दल (सेक्युलर) सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस सांसद गौरव गगोई ने भी वोट डाला। इसके अलावा, कई अन्य सांसद भी वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। 
इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में गुप्त मतदान प्रणाली अपनाई जाती है और प्रत्येक मत का मूल्य समान होता है। निर्वाचक मंडल के सदस्य अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार मतदान कर सकते हैं और वे अपनी पार्टी के व्हिप से बाध्य नहीं होते हैं। 
वर्तमान में, लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सदस्य हैं, यानी कुल 781 मतदाता हैं। चुनाव जीतने के लिए बहुमत का आंकड़ा 391 है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मतगणना शाम 6:00 बजे के बाद शुरू होगी।