केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा सांसदों का प्रशिक्षण कार्यक्रम अच्छा चल रहा है
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नई दिल्ली में भाजपा सांसदों का प्रशिक्षण कार्यक्रम अच्छी तरह चल रहा है। कार्यशाला के पहले दिन के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए, श्री रिजिजू ने कहा कि कार्यशाला बहुत ही व्यवस्थित और बेहद पेशेवर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी प्रशिक्षण सत्रों में मौजूद रहे।
श्री रिजिजू ने बताया कि आज कार्यशाला में एनडीए दलों के सांसद भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी अपना भाषण देंगे।

