National

अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, श्रीरामलला का करेंगे दर्शन

अयोध्या, 5 सितंबर। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। वह सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया गया। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर एटीएस और एसटीएफ निगरानी कर रही हैं।

उनके सम्मान में आज दोपहर के विशेष भोज का भी आयोजन किया गया है। दर्शन और पूजन के बाद भूटान के प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट से लगभग 1.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।