सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय भारत यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुँचे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच कल द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। इस यात्रा के दौरान, सिंगापुर के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री वांग की यह यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है और इस साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। यह यात्रा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर भी प्रदान करेगी।
मंत्रालय ने आगे बताया कि सिंगापुर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जिसमें एक्ट ईस्ट नीति भी शामिल है, तथा पिछले वर्ष सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए थे।

