अफ़ग़ानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका
अफगानिस्तान के सुदूर पूर्वोत्तर प्रांत कुनार में कल रात आए 6 तीव्रता के भूकंप में सैकड़ों लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 0047 बजे भारतीय समयानुसार 8 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। लगभग 20 मिनट बाद, नांगरहार प्रांत में 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया।
तालिबान सरकार के अधिकारियों ने सहायता संगठनों से दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में बचाव कार्यों में मदद करने का आग्रह किया है।
भूकंप का असर पूरे पाकिस्तान और उत्तरी भारत में महसूस किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है।

