सरकार ने कच्चे कपास पर आयात शुल्क छूट 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी
सरकार ने कच्चे कपास पर आयात शुल्क छूट को 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक करने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारतीय कपड़ा क्षेत्र के लिए कपास की उपलब्धता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
इससे पहले सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क में अस्थायी छूट दी थी।

