मुंबई ,ठाणे, यालघर में बाढ़ की आफत
मुंबई, 19 अगस्त। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जरूरी काम से घर से बाहर निकले कई लोग रास्ते में फंस गए हैं। उनकी मदद के लिए सिख समुदाय आगे आया है। बारिश में फंसे लोगों के लिए सभी गुरुद्वारे खोल दिए गए हैं और उनके रहने व खाने-पीने की सारी व्यवस्था की गई है।
सिख संविधान ने अपील की है कि रास्ते मैं फंसे हुए लोग तुरंत निकटतम गुरुद्वारे पहुँकर आश्रय और लंगर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। सभी को निःशुल्क भोजन, सुरक्षा और सहयोग किया जाएगा।
महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन के कनवेनर बाल मलकीत सिंह के अनुसार मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में बाढ़ मैं फंसे लोगों की मदद के लिए गुरुद्वारे में व्यवस्था की गई है।
मुंबई, ठाणे, पालघर मे बारिश ने तबाही मचाई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। रेलवे, सड़क मार्ग और उड़ानों पर बुरा असर पड़ा है।

