FEATUREDNationalPopular

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सूचित किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोलह बहादुर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी विशिष्ट बहादुरी और अद्वितीय वीरता तथा दृढ़ निश्चय के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट में बीएसएफ ने कहा कि ये पदक भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति में राष्ट्र के विश्वास और भरोसे का प्रमाण हैं।