FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी 6 अगस्त को सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कर्तव्य भवन, सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन का एक हिस्सा है। यह कई आगामी कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट भवनों में से पहला है जिसका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और चुस्त शासन को सक्षम बनाना है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक अत्याधुनिक कार्यालय परिसर होगा जो लगभग 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें दो बेसमेंट और सात मंजिलें होंगी। बयान में आगे कहा गया है कि यह आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।