Mumbai

Maharashtra : राज्यपाल ने मुंबई के ऐतिहासिक मुंबादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

महाराष्ट्र : राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार शाम भुलेश्वर स्थित प्राचीन मुंबादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऐसा माना जाता है कि इन्हीं देवी के नाम पर मुंबई शहर का नाम रखा गया है। राज्यपाल ने महाराष्ट्र की समृद्धि और शांति तथा विश्वव्यापी सद्भाव और शांति के लिए प्रार्थना की। मुंबादेवी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक हेमंत जाधव ने राधाकृष्णन का स्वागत किया।