सरकार पूरे भारत में 1.77 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ समग्र दृष्टिकोण अपना रही है: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सरकार एक स्वस्थ भारत के लिए निवारक, प्रोत्साहनकारी और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री नड्डा ने कहा कि सरकार ने 1.77 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए हैं, जो किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य संस्थान से पहला संपर्क बिंदु हैं। उन्होंने बताया कि ये न केवल शहरों में बल्कि देश के दूरदराज के इलाकों में भी संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेली-परामर्श सुविधाओं से भी सुसज्जित हैं।

