प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मलेशिया और क्यूबा के नेताओं से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, आतंकवाद निरोध, शिक्षा, व्यापार और निवेश तथा फार्मा सहित भारत-मलेशिया की ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने भारत-आसियान साझेदारी पर भी चर्चा की। श्री मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए श्री इब्राहिम को धन्यवाद दिया।
श्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज़ से भी मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत-क्यूबा संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें आर्थिक सहयोग, जैव प्रौद्योगिकी, फार्मा, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और यूपीआई, आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र शामिल थे।

