FEATUREDInternationalPopular

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल की 60 दिवसीय गाजा युद्धविराम योजना की घोषणा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल ने गाजा में 60 दिनों के युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई है। उन्होंने हमास को चेतावनी दी कि हालात बिगड़ने से पहले वह इस समझौते को स्वीकार कर ले। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस महीने की 7 तारीख को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने की तैयारी करते हुए इस घटनाक्रम की घोषणा की। अमेरिकी नेता गाजा में युद्ध को समाप्त करने के लिए युद्ध विराम और बंधक समझौते के लिए इजरायल सरकार और हमास पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

इजराइल और हमास के बीच वार्ता एक प्रमुख मुद्दे पर बार-बार विफल रही है: क्या युद्ध को किसी युद्ध विराम समझौते के तहत समाप्त किया जाना चाहिए। गाजा में करीब 50 बंधक अभी भी बंदी हैं, जिनमें से आधे से भी कम के जीवित होने का अनुमान है।