Health/Food

कितनी देर में खराब हो जाती है चाय? बासी चाय पीने से बचें!

चाय कई लोगों के लिए दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है, फिर चाहे मौसम कोई भी हो। कुछ लोग सुबह की शुरुआत चाय से करते हैं, तो कुछ थकान मिटाने के लिए इसका सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़्यादा देर तक रखी हुई चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है?

कितनी देर में खराब होती है चाय?

दूध वाली चाय को ज़्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। एक बार चाय बनने के बाद, इसे ठंडा होने से पहले ही पी लेना बेहतर होता है। आदर्श रूप से, दूध वाली चाय को आधे घंटे के भीतर पी लेना चाहिए। यह हर्बल टी की तुलना में ज़्यादा जल्दी खराब हो जाती है। वहीं, हर्बल टी को आप कुछ घंटों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

बासी चाय पीने के नुकसान

अगर आप ज़्यादा देर तक रखी हुई चाय पीते हैं, तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। यह छोटी सी लगने वाली गलती एसिडिटी, कब्ज और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसके अलावा, चाय को ज़्यादा देर तक रखने से उसके अंदर मौजूद पोषक तत्व भी कम होते चले जाते हैं।

क्या दोबारा गर्म करके पीनी चाहिए चाय?

क्या आप भी कभी-कभी रखी हुई चाय को दोबारा गर्म करके पी लेते हैं? अगर हाँ, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द बदल लेना चाहिए। चाय को दोबारा गर्म करके पीने से आपकी गट हेल्थ (आंतों का स्वास्थ्य) बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। अपनी तबीयत बिगड़ने से रोकने के लिए आपको चाय को दोबारा गर्म करके नहीं पीना चाहिए।

अस्वीकरण: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने, या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।