टीएमसी में योग दिवस, अंबिका कुटीर और घंटाली मंडल ने मनाया योग सत्र
मुंबई ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ठाणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा महानगरपालिका मुख्यालय स्थित स्वर्गीय नरेंद्र बल्लाल सभागृह में योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस योग सत्र में अंबिका योग कुटीर एवं घंटाली मित्र मंडल की स्मिता नलवाडे, जयश्री पाटिल, गोपाल कृष्णन एवं डॉ. खुशबू ने मार्गदर्शन किया। साथ ही, उन्होंने विभिन्न योग रूपों का प्रदर्शन किया एवं उनका महत्व समझाया।
उपायुक्त (स्वास्थ्य) उमेश बि रारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसाद पाटिल सहित महानगरपालिका स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर, नर्स एवं नगरपालिक कर्मचारी शामिल हुए।

