FEATUREDNationalPopular

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नए भारत के संकल्प को दर्शाता है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को एक शक्तिशाली संदेश दिया है कि नया भारत अब आतंकवाद का शिकार नहीं होगा, बल्कि ताकत और रणनीति के साथ जवाब देगा।

कल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने में सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव, इस अद्वितीय वीरता और समर्पण का परिणाम है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ़ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सीमा पार के आतंकवादियों और आतंकवाद का समर्थन करने वालों के लिए चेतावनी बताया। रक्षा मंत्री सिंह ने इसे उकसावे से नहीं, बल्कि न्याय से निर्देशित संयमित कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और यह सिर्फ़ एक विराम है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने जवानों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया तथा सैनिक के जीवन में शक्ति और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।