रक्षा सचिव और इजरायली समकक्ष ने टेलीफोन पर पश्चिम एशिया तनाव पर चर्चा की
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इजरायल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल आमिर बारम से टेलीफोन पर बातचीत की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। यह बातचीत इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है।
पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र में उभरती स्थिति के बारे में इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

