FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम कनाडा के कनानसकीस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह कनाडा के कैलगरी पहुंचे। उनके आगमन पर हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कनाडा के कनानसकीस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी भागीदारी होगी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर कनाडा की दो दिवसीय यात्रा के दौरान, श्री मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इन मुद्दों में ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।