FEATUREDNationalPopular

पीएम मोदी के नेतृत्व में एमएसएमई क्षेत्र ने पिछले दशक में 15 गुना वृद्धि दर्ज की: जीतन राम मांझी

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में मध्यम और लघु उद्योग क्षेत्र ने 15 गुना वृद्धि दर्ज की है।

श्री मांझी पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाल रहे थे।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई का अलग मंत्रालय 2016 में स्थापित किया गया था और इसने देश के सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस साल 9 जून तक देश में 6.46 करोड़ से ज़्यादा इकाइयां एमएसएमई के तौर पर पंजीकृत थीं। श्री मांझी ने कहा कि एमएसएमई को बढ़ावा देने और वित्तीय सहायता से करीब 28 करोड़ लोगों को रोज़गार मिला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2023-24 के दौरान मंत्रालय ने एमएसएमई इकाइयों को 3093 करोड़ मार्जिन मनी मुहैया कराई है।