FEATUREDNationalPopular

डीआरडीओ ने रक्षा विनिर्माण आधार का विस्तार करने के लिए 10 भारतीय फर्मों को 9 रक्षा प्रौद्योगिकियां हस्तांतरित कीं

महाराष्ट्र के अहमदनगर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई) ने 10 भारतीय उद्योगों को नौ रक्षा प्रणालियों की तकनीकें हस्तांतरित की हैं। इन प्रणालियों में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु (सीबीआरएन) टोही वाहन, माउंटेड गन सिस्टम, आतंकवाद निरोधी वाहन और वज्र-दंगा नियंत्रण वाहन आदि शामिल हैं। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह में डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. कामत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी प्रणालियों के असाधारण प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ और उद्योग की सराहना की। वीआरडीई ने उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग करने के लिए पुणे स्थित सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए।