FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे।
सिक्किम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गंगटोक में “सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है” कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री मोदी सिक्किम के लोगों के लिए कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। सिक्किम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव विकास बसनेत ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने और उन्हें सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।