केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 300 से अधिक नमो फिट इंडिया साइक्लिंग क्लबों से मुलाकात की
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कल नमो फिट इंडिया साइकिलिंग क्लब के 300 से अधिक साइकिलिंग क्लबों के साथ वर्चुअल बैठक की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान साइकिलिंग को समाज में फैशन के रूप में लोकप्रिय बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और विकसित भारत के सपने को पूरा किया जा सके।

