ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने नीरव मोदी की नई जमानत याचिका खारिज की
लंदन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस ने गुरुवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी की ताजा जमानत याचिका खारिज कर दी, जो वहां की एक जेल में बंद है और अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने प्रत्यर्पण अनुरोध पर फैसला आने तक जमानत पर रिहाई की मांग करते हुए गुरुवार को लंदन की अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीबीआई ने दिल्ली में एक बयान में कहा, “नीरव दीपक मोदी द्वारा दायर नई जमानत याचिका को गुरुवार को लंदन के किंग्स बेंच डिवीजन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस ने खारिज कर दिया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के वकील ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया, जिन्हें जांच और कानून अधिकारियों से युक्त एक मजबूत सीबीआई टीम ने सहायता प्रदान की, जो इस उद्देश्य के लिए लंदन गए थे।”

