विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी के साथ बातचीत की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से बातचीत की और पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए उनकी सराहना की। डॉ. जयशंकर ने हाल ही में झूठी और निराधार रिपोर्टों के माध्यम से भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के प्रयासों को दृढ़ता से खारिज करने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों का स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने अफगान लोगों के साथ भारत की पारंपरिक मित्रता और उनकी विकास आवश्यकताओं के लिए निरंतर समर्थन को रेखांकित किया। उन्होंने सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी चर्चा की।

