NationalPopular

राष्ट्रपति मुर्मू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी के लिए रवाना हुए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज सुबह वेटिकन सिटी के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं।