हिंदी देश की संपर्क भाषा है, सभी को सीखनी चाहिए : मुख्यमंत्री फडणवीस
मुंबई, 17 अप्रैल । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में कहा कि हिंदी देश की संपर्क भाषा है, इसलिए सभी को हिंदी सीखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठी राज्य की भाषा है, इसलिए राज्य में रहने वाले सभी को मराठा आना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष से लागू की जा रही शिक्षा नीति कोई नई नहीं है, इसलिए इस संबंध में कोई नया सरकारी आदेश लागू नहीं किया गया है। शिक्षा नीति के अनुसार स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य बनाने का निर्णय व्यापक परिप्रेक्ष्य में लिया गया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम इस बात पर जोर देते हैं कि राज्य में हर किसी को मराठी आनी चाहिए। इसके साथ ही, आपको देश की भाषा भी बोलनी आनी चाहिए। केंद्र सरकार की इस सोच के अनुरूप कि देश में संपर्क की एक ही भाषा होनी चाहिए। इसी वजह से शिक्षा नीति में हिंदी को अनिवार्य बनाने का निर्णय लिया गया। महाराष्ट्र में मराठी भाषा अनिवार्य होगी।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंदी भाषा देश को जोड़ने वाली कड़ी है। इस शैक्षणिक वर्ष से नई शिक्षा नीति पहली कक्षा से लागू की जाएगी। इसका कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। यह नीति जून से लागू होगी। इसके अनुसार, राज्य ने कक्षा 1 से हिंदी सीखना अनिवार्य कर दिया है। नई शिक्षा नीति के अनुसार, मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को मराठी और अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा भी पढ़ाई जाएगी। इस शैक्षणिक वर्ष से नई शिक्षा नीति पहली कक्षा से लागू की जाएगी। अगले वर्ष कक्षा 2, 3, 4 और 6 के लिए नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति को राज्य में 2028-29 तक 12वीं तक की सभी कक्षाओं के लिए लागू किया जाएगा।

